वात और कफ शारीरिक सरंचना

  आयुर्वेद में सात तरह की प्रकृति है | 

  1. वात 
  2. पित्त 
  3. कफ 
  4. वात पित्त 
  5. पित्त कफ 
  6. कफ वात 
  7. सम प्रकृति 


  • वात - वायु + आकाश 
  • कफ -पृथ्वी + जल 


  • वायु,आकाश -->  लघु  
  • पृथ्वी ,जल --> गुरु 
  • वात -चंचल , कफ -स्थिर 


समानता 

  • शीत गुण 
  • खरता 



वात हावी हो कफ पर 

  • बाल कम होंगे और कड़क होंगे 
  • आँखें बड़ी और चंचल 
  • शरीर ठंडा होता है | 
  • त्वचा खुरदुरी हो सकती है, चमक नहीं होगी क्योंकि जो चमक होती है वो पित्त के कारण होती है | 


कफ हावी हो वात पर 

  • बाल ज्यादा होंगे और कड़क होंगे 
  • आँखें छोटी और स्थिर 
  • शरीर ठंडा होता है | 
  • त्वचा खुरदुरी हो सकती है, चमक नहीं होगी क्योंकि जो चमक होती है वो पित्त के कारण होती है | 


अन्य विशेषताएं 

  • जिन्हें ठण्ड बहुत लगती है| 
  • गरम चीज़ें बहुत पसंद है | (खान पान ,मौसम ,कपडे )
  • इनके शरीर में कड़कपन ( stiffness ) होता है | 
  • शरीर ठंडा होता है | 
  • शरीर पतला होकर भी ताकतवर हो सकता है या मोटा होकर भी कमजोर हो सकता है | 
  • या तो खाना एक बार खाकर  6 -7 घंटे तक भूख लगती नहीं या बार बार खाते है परन्तु पाचन के समय या तो पेट फूल जाता है या गैस बन जाती है | 

  • ठंडा खाने से तकलीफ होती है | 
    • घी वाली चीज़ें खाने से तकलीफ होती है | 
    • गरम और तीखी चीज़ें खाने से  पाचन अच्छा रहता है | 
    • ठंड से पाचन की तकलीफ होती है | 
    • प्यास कम लगती है क्योंकि शरीर ठंडा है 1 -1 5. लीटर पानी ही पीते है दिन में | 
    • पसीना कम आता है | 
    • या तो थोड़ा सोते है और गहरी नींद लेते है या ज्यादा सोते है और सपने बहुत लेते है| 
    • गला भारी होता है और तेज तेज बोलते है | 
    • पेशाब कम होता है और पेट साफ़ करते हुए बहुत तकलीफ होती है | 
    • ठंडा होने के कारण शरीर में स्तब्धता या रुकावट बहुत होती है ,या जो बोलते हुए भी रुक कर बोलते है और पेशाब भी रुक कर आता है | 
    • पेट साफ़ होते हुए भी तकलीफ होती है और गांठे गिरती है , पेट एक बार में साफ़ नहीं होता | मल तीन -चार बार में निकलता है | 
    • जिनकी हर क्रिया रुक रूककर होगी जैसे मूत्र ,पाचन ,पेट साफ़ होना 

    Comments